मनेंद्र पटेल, दुर्ग। भिलाई इस्पात सयंत्र के कैंटीन में काम करने वाले कुक ने पत्नी के दुपट्टे को फंदा बनाकर पेड़ पर फांसी लगा ली. रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नज़र पेड़ से झूलते इस व्यक्ति पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इसकी खबर दी.
यह भी पढ़ें : CG News : गैस सिलेंडर नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, मौक पर पुलिस के साथ पहुंची नायब तहसीलदार

जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी अजय प्रजापति बीएसपी कोक ओवन कैंटीन के कुक का काम करता था. बीएसपी कैंटीन सेल प्रभारी जॉर्ज विलियम के सर्वेट क्वार्टर में रहने वाला अजय कल रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा था. पत्नी से कहासुनी होने के बाद वह घर से बाहर निकल गया था. आज सुबह वह फांसी पर लकटता मिला.
लोगों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची भट्टी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला की मरच्यूरी भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

