Today’s Top News: अंबिकापुर। कृषि विकास अधिकारी (बीज निरीक्षक) को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अवैध बीज भंडारण के झूठे आरोप में एकपक्षीय कार्रवाई का भय दिखाकर कृषि विकास अधिकारी (बीज निरीक्षक) द्वारा रिश्वत ली जा रही थी। शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर के कटोरा तालाब के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहली बार ‘ओसियन ग्रो गांजा’ के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से कुरियर के माध्यम से गांजा मंगाकर शहर में खपाता था। इस कार्रवाई से रायपुर में सक्रिय ड्रग नेटवर्क का खुलासा हुआ है। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये का मादक पदार्थ और अन्य सामान जब्त किया गया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को यूनिफॉर्म (साड़ी) वितरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक उलटफेर सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पहले जहां वर्ष 2024-25 में 500 रुपये प्रति साड़ी की दर से यूनिफॉर्म वितरण की स्वीकृति दी गई थी, वहीं अब उन्हीं साड़ियों की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद नए आदेश में उन्हें वापस मंगाकर बदलने के निर्देश दिए गए हैं।
रायपुर। रायपुर में बड़े पैमाने पर अमानक दशाओं में पनीर निर्माण का मामला सामने आया है. खाद्य और औषधि विभाग की टीम ने शिकायत पर केशरी बगीचा रोड, भाठागांव स्थित KLP Dinch & Milk Products में दबिश दी. अमानक दशाओं में बनाए गए 520 किलो पनीर को जब्त कर नष्ट करने के बाद फैक्ट्री को सील किया गया. पनीर फैक्ट्री के मालिक का नाम अभिषेक परासर पिता नरेश परासर बताया गया है.
रायपुर। राजधानी के आजाद चौक थाने के पास बने पुलिस क्वार्टर में एक महिला आरक्षक की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है. मृतिका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
ACB की बड़ी कार्रवाई, कृषि विकास अधिकारी 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Raipur Suicide News : पुलिस क्वार्टर में फांसी पर लटकी मिली महिला आरक्षक की लाश, मचा हड़कंप
मातम में बदली खुशियां : शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की मौत, बिजली विभाग में था कम्प्यूटर ऑपरेटर
CG Highcourt News : हाईकोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला, POCSO के आरोपी को किया बरी
CG Crime News : चरित्र शंका में पति ने की पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
रेरा चेयरमैन संजय शुक्ला के खिलाफ PMO से जांच के आदेश
CG Accident News : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, एक महिला समेत 2 की मौके पर मौत, एक गंभीर
छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारी संघ का होगा महासम्मेलन, CM साय और स्वास्थ्य मंत्री को किया जाएगा आमंत्रित
CG Naxal Arrested : झारखंड से नक्सली मुन्ना गिरफ्तार, 13 साल से था फरार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

