अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जिले के सकलडीहा तहसील क्षेत्र के खड़ेहरा गांव पहुंचे. उन्होंने दिवंगत किसान नेता रामाश्रय यादव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की. इस दौरान टिकैत ने किसानों के मुद्दों पर सरकार की अनदेखी का आरोप लगाते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी.

इसे भी पढ़ें- मजदूर नहीं होंगे तो कारखाने कैसे चलेंगे… अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- भाजपा सरकार लोकतंत्र नहीं एकतंत्र से चलती है

टिकैत ने आरोप लगाया कि किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि सरकार केवल आश्वासन दे रही है. उन्होंने फसल नुकसान के मुआवजे की जटिल प्रक्रिया पर चिंता व्यक्त की, जिससे किसानों को समय पर राहत नहीं मिल पा रही है. टिकैत ने ‘फार्मर रजिस्ट्री’ जैसी नई व्यवस्थाओं को भी किसानों के लिए परेशानी का कारण बताया.

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की बदहाली का मुद्दा भी उठाया. टिकैत ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं की कमी से किसानों और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अधिग्रहित भूमि का जल्द मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने हाल ही में सड़क हादसे में मृत किसान के परिजनों को 25 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने की भी मांग उठाई.

इसे भी पढ़ें- पहले नानी को मारो, फिर… मामी को हुआ भांजे से प्यार, साथ रहने के लिए किया ऐसा कांड, अब दोनों जाएंगे जेल

टिकैत ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करना जारी रखा तो आने वाले समय में देशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसानों की हालत लगातार खराब हो रही है और जमीनी स्तर पर कोई राहत नहीं मिल रही है. उन्होंने मुआवजा प्रक्रिया को जटिल बताते हुए कहा कि किसान परेशान हैं. टिकैत ने दोहराया कि किसानों के हक के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी.