अरविन्द मिश्रा, बलौदा बाजार। भाटापारा से बलौदा बाजार आ रही राधेश्याम बस सर्विस की बस में एक महिला चैन स्नैचिंग का शिकार हो गई. गले से सोने की चैन गायब होने का अहसास होते ही महिला ने कंडक्टर से शिकायत की, जिस पर कंडक्टर ने यात्री सहित बस को कोतवाली थाना में खड़ा कर दिया, जहां पुलिस संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें : CG Weather Update: उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म हवा, अगले दो दिनों में 2 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला टाकेश्वरी साहू भाटापारा से अपने मायके ग्राम रवान के लिए बस में सवार हुई थी. ग्राम रवान में जब वह उतरने जा रही थी कि उसे अहसास हुआ कि उसके गले से सोने की चैन गायब है. उसने परिचालक दीपक ठाकुर से शिकायत की, जिस पर परिचालक ने देर न करते हुए यात्रियों सहित बस को कोतवाली थाना में ले जाकर खड़ा किया और पुलिस को सूचना दी.
पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने बस में बैठे यात्रियों की जांच करते हुए उनके नाम-पते नोट किया, वहीं संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ कर रही है. कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि राधेश्याम बस सर्विस की बस भाटापारा से बलौदा बाजार आ रही थी, इसी दौरान एक महिला यात्री चैन स्नैचिंग का शिकार हुई है. महिला की शिकायत पर जांच करते हुए संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

