नोएडा। योगी आदित्यनाथ सरकार ने गौतमबुद्ध नगर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच श्रमिकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 1 अप्रैल से कुशल और अकुशल श्रमिकों की मजदूरी में करीब 21% तक की अंतरिम बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। खासतौर पर नोएडा और गाजियाबाद के श्रमिकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
10 तारीख से पहले आ जाएंगे पैसे
गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की जिलाधिकारी मेधा रूपम नेसीएम योगी आदित्यनाथ और उच्च-स्तरीय समिति का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने मजदूरों की सैलरी बढ़ाने समेत उनकी मुख्य मांगें मान ली है। इस संबंध में कंपनियों के निर्देश जारी किए गए हैं कि मजदूरों की सैलरी हर महीने की 10 तारीख से पहले उनके बैंक अकाउंट में जमा हो जाए।
READ MORE: नोएडा हिंसा पर सियासत, राहुल ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- यही है “विकसित भारत” का सच
वेतन वृद्धि को 3 मुख्य श्रेणियों में बांटा गया
इस वेतन वृद्धि को सरकार ने तीन मुख्य श्रेणियों में बांटा है। जिसमें नोएडा और गाजियाबाद जैसे हाई-प्रोफाइल शहर, नगर निगम वाले शहर और प्रदेश के बाकी अन्य जिलों के लिए अलग-अलग अंतरिम दरें तय की गई हैं। प्रदेश में जो न्यूनतम वेतनमान अधिसूचित किया गया है, उसके तहत अकुशल मजदूरों के लिए मासिक वेतन 11313.65 रुपये और दैनिक मजदूरी 435.14 रुपये तय की गई थी।

READ MORE: माननीय मुख्यमंत्री जी..! मजदूरों के जख्मों पर मलहम नहीं लगा सकते तो नमक तो न छिड़कें, श्रमिकों के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला
नई मजदूरी दरें
अकुशल श्रमिक: मासिक वेतन ₹11,313.65 और दैनिक मजदूरी ₹435.14
अर्धकुशल श्रमिक: मासिक वेतन ₹12,446 और दैनिक मजदूरी ₹478.69
कुशल श्रमिक: मासिक वेतन ₹13,940.37 और दैनिक मजदूरी ₹536.16
वहीं प्रमुख सचिव ने आदेश दिया है कि सभी श्रमिकों को नियमानुसार बोनस का भुगतान अधिकतम 30 नवंबर तक उनके खातों में कराया जाए। हर कारखाने में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से कार्रवाई हो। डीएम ने प्रदर्शन को देखते हुए सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। कुछ संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष रूप से अधिकारियों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

