रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट में डीसीपी (ट्रैफिक-प्रोटोकॉल) के पद पर तैनात 2020 बैच के आईपीएस विकास कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं. उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र जारी किया है.

IPS विकास कुमार 2020 बैच के पहले ऐसे अधिकारी बने हैं, जिन्हें कम समय में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर NIA में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आमतौर पर केंद्र में ऐसी जिम्मेदारी मिलने में 8 से 12 साल लगते हैं और अधिकारियों को ASP, SP जैसे पदों पर रह कर फील्ड पर काम करने के अनुभव के बाद यह मौका मिलता है।

देखें आदेश की कॉपी

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H