ज्ञान भारद्वाज, गाजियाबाद। जिले के इंदिरापुरम स्थित कनावनी के 200 झुग्गी-झोपड़ियों में गुरुवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग अचानक भड़की और कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। झुग्गियों में रहने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

READ MORE: पूर्वी यूपी के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का लोकार्पण, CM योगी ने कहा- मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ UP

फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं

प्रशासन के अनुसार, फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या गैस सिलेंडर ब्लास्ट की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।

READ MORE: ‘गोमाता को कटने नहीं देंगे…’, पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, कहा- हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद विस्तृत जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।