सोनभद्र. कोन क्षेत्र के पीपरखाड़ गांव में गुरुवार सुबह तीन शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया. गांव में ही तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. तीनों की मौत छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में बीती 14 अप्रैल की दोपहर हुए हादसे में हुई है. तीनों का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया.
बता दें कि मंगलवार को वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट हुआ था. इस हादसे में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है, जबकि 15 लोगों का उपचार चल रहा है. जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों में 5 लोग छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, जबकि 15 मृतक अन्य राज्यों से हैं.
इसे भी पढ़ें : भीषण आग से दहला इंदिरापुरम, सैकड़ों झुग्गियां जलकर खाक, काले धुएं से भर गया आसमान
इस हादसे में कुल 36 श्रमिक प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 20 की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 16 घायल हैं और उनका उपचार जारी है. मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि की घोषणा की गई है. वहीं प्रधानमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता स्वीकृत की गई है.
इधर कंपनी प्रबंधन ने प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया है. कंपनी द्वारा मृतक श्रमिकों के परिजनों को 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं रोजगार सहयोग, तथा घायलों को 15 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. साथ ही घायलों को पूर्ण स्वस्थ होने तक वेतन जारी रखा जाएगा और काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.
इनकी हुई मौत-

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

