Today’s Top News : सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच में प्रथम दृष्टया प्लांट प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल समेत 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 106, 289, 3-5 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

रायपुर। रायपुर नगर निगम में 100 करोड़ रुपये से अधिक कथित घोटाले का मामला सामने आया है, जिससे हड़कंप मच गया है। TNC (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) और मार्ग संरचना अप्रूवल के नाम पर नियम-कानूनों को दरकिनार कर फाइलें पास करने और बाद में मूल दस्तावेज गायब होने के आरोप लगे हैं। मामले में प्रक्रिया को बायपास करने, 70 खसरा नंबर की फाइलें गायब होने और अधिकारियों-बिल्डरों की मिलीभगत जैसे गंभीर सवाल उठे हैं, जिस पर अब जांच के आदेश दिए गए हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए साय सरकार ने 20 अप्रैल से सभी शासकीय और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी सीएम विष्णुदेव साय ने दी है। बता दें कि प्रदेश में तापमान 42 डिग्री पहुंच चुका है। अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ने की संभावना है। सबसे ज्यादा रायपुर में गर्मी पड़ रही है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की योजना के तहत पहले चरण में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है। इन पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।
महासमुंद। जिले के ग्राम पंचायत बेमचा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच को प्रार्थी से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप कर पकड़ा गया।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
CG News : रिश्वतखोर सरपंच गिरफ्तार, एक लाख रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों पकड़ा
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 20 अप्रैल से छुट्टी, भीषण गर्मी पड़ने पर सरकार ने की घोषणा
प्रदेश में नकली ‘गोल्ड फ्लैक’ की हो रही सप्लाई, आईटीसी की कार्रवाई में 5 लाख का माल जब्त…
छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी का समय बदला, अब सिर्फ 4 घंटे होंगे संचालित, आदेश जारी
मुठभेड़ में मारी गई नक्सली लीडर रूपी को शहीदी विदाई! अंतिम संस्कार में गूंजा ‘हिडमा सांग’…
नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा, पीड़िता को पांच लाख मुआवजा देने का आदेश
BREAKING: IPS विकास कुमार की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, NIA में बनाए गए पुलिस अधीक्षक…
आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

