CG Morning News : रायपुर. सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वह सुबह 10:40 बजे जशपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12 बजे जशपुर के रणजीता स्टेडियम जाएंगे. यहां PM ग्राम सड़क योजना फेस 4 के कार्यों का शिलान्यास कर शुभारंभ करेंगे. वहीं दोपहर 1:30 बजे पटेल कल्याण संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान सीएम साय छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. वहीं लगभग 2:30 बजे सियान गुड़ी कार्यक्रम में शिकरत करेंगे. कार्यक्रम के बाद वह स्व.जगेश्वर राम भगत के घर काेमड़ाें जाएंगे, परिवार से मुलाकात कर ढांढस बाधेंगे. इसके बाद शाम 5 बजे रायपुर वापस लौटेंगे. वहीं मुख्यमंत्री निवास में आयोजित फर्स्ट छत्तीसगढ़ डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग 2026 कार्यक्रम में शाम 6:30 बजे शामिल होंगे.

कांग्रेस मुख्यालय में आज प्रेसवार्ता
रायपुर. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की प्रेसवार्ता है. इसमें वेदांता हादसा ,नारी शक्ति वंदन अधिनियम समेत अन्य विषयों की चर्चा हो सकती है. प्रेसवार्ता दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद होंगे.
काली पट्टी बांधकर काम करेंगे शिक्षक और संचालक
रायपुर. प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के असहयोग आंदोलन के तहत आज शिक्षक और संचालक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे. वहीं शनिवार को प्रदेशभर के सभी निजी स्कूल रहेंगे. एसोसिएशन की ओर से प्रतिपूर्ति राशि सार्वजनिक करने की मांग तेज कर दी गई है. उनका कहना है कि 2011 से अब तक प्रतिपूर्ति राशि का पुनर्निर्धारण नहीं हुआ है. RTE की धारा 12(2) के तहत राशि तय करने की मांग जा रही है.
बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
रायपुर. प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. मामले स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि उन्होंने सीएमएचओ के साथ बैठक की है. मौसमी बीमारी के साथ साथ मौसम परिवर्तन को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया है. सभी जगह तैयारी करने के साथ ही ठंडे पानी पीने की व्यवस्था करने निर्देश दिए है. जहां पंखा, कूलर, AC ख़राब हो उसे ठीक करने निर्देश दे दिए गए है. लू लगने और अन्य बीमारियों की संभावना है. उनकी दवाइयों के स्टॉक के साथ ही पूरी तैयारी करने निर्देश जारी कर दिए गए है.
निपनिया-भाटापारा ब्लॉक खत्म, पैसेंजर ट्रेनें फिर से शुरू
रायपुर. निपनिया-भाटापारा सेक्शन में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रेलवे ने 17 और 19 अप्रैल से रद्द और आंशिक रूप से रद्द पैसेंजर ट्रेनों को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है. रेलवे ने निपनिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के लिए लिया गया ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक समाप्त होने के बाद प्रभावित ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया है. ब्लॉक के कारण कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द या आंशिक रूप से संचालित की जा रही थीं, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही थी.
रायपुर में आज के कार्यक्रम
कार्यक्रम- भरथरी एवं भजन संख्या
स्थान- डंगनिया, रायपुर, शाम 7 बजे से
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

