बस्ती. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बच्चे को 1 रसगुल्ला खाना महंगा पड़ गया. कारीगर ने बच्चे को धधकते तंदूर में झोंक दिया. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- ये लूट नहीं तो और क्या मंत्री जी? बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बिल भरने के बाद भी बत्ती गुल, तो योगी के ‘सुशासन’ में यही होगा!
बता दें कि पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है. जहां 11 साल का बच्चा शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने परिजनों के साथ नानी के घर पहुंचा था. चमन ने बिना किसी से पूछे 1 रसगुल्ला खा लिया, जिसकी जानकारी कारीगर को लग गई. ऐसे में कारीगर इतना गुस्सा हुआ कि उसने चमन को जलते तंदूर की भट्टी भी फेंक दिया. बच्चा चीखा तो उसके परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए.
इसे भी पढ़ें- सपा बहादुर अगर वाकई… महिला आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, तमाम विपक्षी दलों को लेकर दिया बड़ा बयान
चमन का अस्पताल में इलाज जारी है. डॉक्टर उसकी हालत नाजुक बता रहे हैं. चमन के परिजनों ने कारीगर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस फरार कारीगर की तलाश में जुट गई है. जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात पुलिस कह रही है. घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. कारीगर के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

