लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर महिला आरक्षण के बहाने मनमर्जी परिसीमन कर लोकसभा सीट बढ़ाने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है. उन्होंने कहा, भाजपा को समझना बहुत मुश्किल है. उनके फैंसलो को समझना और भी मुश्किल है. जब लोगों से कहा गया कि एसआईआर होगी, जिसमें वोटों का कटना रोका जाएगा. तब यूपी में देखा गया कि वह एसआईआर के बहाने एनआरसी करने लगे. जब भविष्य में एनआरसी करेंगे तो कौन से नए कागज मांगेंगे. कौन नई चीज मांगेंगे. महिला आरक्षण के बहाने अपनी मनमर्जी परिसीमन करके लोकसभा बनाना चाहते हैं, ताकि वे कभी हारे नहीं. यह जनता देखती है. जब कभी मतदान के लिए भाजपा जाएगी तब वह बुरी हारेगी.

इसे भी पढ़ें- ये लूट नहीं तो और क्या मंत्री जी? बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बिल भरने के बाद भी बत्ती गुल, तो योगी के ‘सुशासन’ में यही होगा!

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग महिलाओं के खिलाफ नहीं है. महिला आरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन उनके सहारे में लोकतंत्र और संविधान की धज्जिया उड़ा देंगे. ये परिसीमन क्यों करना चाहते है? अपनी मनमर्जी से निर्वाचन क्षेत्र क्यों बनाना चाहते है? असम में लोगों ने देखा किस तरह निर्वाचन क्षेत्र बने है, जम्मू-कश्मीर में कैसी कांस्टीट्यूएंसी बनी है? भाजपा ने स्टेट हुड का सबको वादा किया, लेह-लद्दाख से वादा किया, जम्मू-कश्मीर के लिए वादा किया. उन वादों का क्या हुआ. भाजपा जानती है और कैसे जनता को गुमराह करना है. यह महिला आरक्षण बिल के बहाने परिसीमन लाना चाहते थे. अब सरकार कह रही है घर गिने जा रहे है, हमें क्यों नहीं गिना जा रहा है. जानवरों को गिना जा रहा है. आदमियों को नहीं गिना जा रहा है. जनगणना होगी तो जातीय जनगणना की मांग भी होगी. बहुत सी जातियां है जिनकी गिनती ही नही हुई है, उन्हें कम से कम गिना जा जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें- इंसान है या दरिंदा! बिना पूछे बच्चे ने खाया 1 रसगुल्ला, गुस्से में कारीगर ने धधकते तंदूर में फेंका, पूरा मामला जानकर दहल उठेगा दिल

आगे उन्होंने कहा, यूपी में डबल इंजन की सरकार है लेकिन सबसे कम वेतन देश में नोएडा में है. पांच साल में या कुछ समय बाद सरकार को इस पर विचार करना चाहिए. मंहगाई के अनुपात से वेतनों पर. श्रमिकों का वेतन बढ़ाने से कौन रोक रहा है. इसका मतलब आप कुछ लोगों से मिले हुए हैं. उन्हीं के स्वार्थ में उन्हें ज्यादा कमाने देना चाहते हैं. मुनाफा ज्यादा कमाना, भ्रष्टचार करना, चंदा लेना यह सब मंहगाई बढ़ा रहा है. कहा कि पीडीए के जो सांसद उधर बैठे है उनके मन का बहुमत हमारे साथ है. भाजपा ने अपने वादों पर टिकती है और नहीं इरादों पर, वह परिस्थितियों के हिसाब से कब बदल जाए पता नहीं लगता है.

इसे भी पढ़ें- सपा बहादुर अगर वाकई… महिला आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, तमाम विपक्षी दलों को लेकर दिया बड़ा बयान

आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि नोएडा को जानबूझकर बर्बाद करना चाहते है. जहां सबसे ज्यादा उद्योग लगे हैं. वहां का माहौल खराब करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जी ने ले ली है. बताते है एक महिला की गोली लगने से मौत हुई है, मुख्यमंत्री जी ने इसे छुपाने के लिए हमारे प्रतिनिधि मंडल को रोका है। मजदूर से भी नहीं मिलने दे रहे है। जिनके साथ अन्याय हुए है। किसी को भी पकड़ कर बंद किया जा रहा है.