लखनऊ। महिला आरक्षण बिल लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत न मिलने पर गिर गया। जिस पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पंकज चौधरी ने INDI गठबंधन पर नारी विरोधी होने का आरोप लगाया और लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण के साथ यह कानून न केवल महिलाओं को नेतृत्व का मंच देता, बल्कि पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से समाज के हर वर्ग की बहन-बेटियों को सशक्त बनाता।
नारी-विरोधी चेहरा आज देश के सामने बेनकाब
पंकज चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि महिला सशक्तिकरण का ढोंग करने वाले ‘INDI गठबंधन’ का नारी-विरोधी चेहरा आज देश के सामने बेनकाब हो गया। संसद में जब ‘महिला आरक्षण विधेयक’ के जरिए देश की मातृशक्ति को उनका वास्तविक अधिकार देने का ऐतिहासिक अवसर आया, तब सपा और कांग्रेस सहित पूरे विपक्षी कुनबे ने इसके विरोध में मतदान कर अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है।
हर वर्ग की बहन-बेटियों को सशक्त बनाता
देश की जनता देख रही है कि कैसे ये दल केवल वोट बटोरने की कलाबाजी करते हैं, लेकिन जब अधिकार सौंपने की बारी आती है तो पीठ दिखाकर भाग खड़े होते हैं। यह विधेयक केवल आरक्षण नहीं, बल्कि नीति-निर्धारण में महिलाओं की निर्णायक भागीदारी सुनिश्चित करने का क्रांतिकारी कदम था। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण के साथ यह कानून न केवल महिलाओं को नेतृत्व का मंच देता, बल्कि पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से समाज के हर वर्ग की बहन-बेटियों को सशक्त बनाता।
READ MORE: ‘मैं जिंदा हूं…’, कफन ओढ़ कर DM ऑफिस पहुंचा रिटायर्ड कर्मचारी, कहा- सरकारी रिकॉर्ड में मुझे मृत घोषित कर दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहाँ नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पित हैं, वहीं इन सत्तालोलुपों ने अपने राजनैतिक स्वार्थ के चलते नारी शक्ति के अधिकारों की राह में रोड़े अटकाए हैं। देश की आधी आबादी इस अपमान को भूलेगी नहीं। नारी शक्ति के अधिकारों को रोकने वाले इन सियासी सौदागरों से जनता हिसाब चुकता करेगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

