प्रवीण कुमार, हिसार। हिसार पुलिस को साइबर फ्रॉड मामले में बडी सफलता मिली है. इस मामले में साइबर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों ने उन्नतीस लाख की ठगी करके अलग-अलग बैंक में राशि जमा की थी।

पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने कई फोन, बैंक खाता पास बुक, एटीएम कार्ड, बैंक की चेक बुक बरामद की है। हिसार के एएसपी मयंक मुदगिल ने बताया कि पुलिस ने टीम एएसआई वेद पाल, एएसआई अनिल एएसआई संदीप, रणधीर में पंजाब के लुधियाना के ढंडारी कला में छापा मार कर चार को पकडा है. इस मामले में दो अन्य और लोग शामिल है उनकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ साइबर अपराध की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। चारो को पुलिस रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया कि शेयर मार्किट के नाम ज्यादा मुनाफा देने के नाम फ्रॉड करते थे और दुबई एक्सपोर्ट के नाम से उन्होंने कंपनी बना रखी थी। ये इस्टाग्राम के माध्यम बटस अप ग्रुप बनाकर फ्रॉड करते थे। ये लोग अपने खाते में रुपये डलवाते थे और बाद में इन रुपयो को अपने खाते में स्थानांतरण करते थे।

अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार तथा ASP मयंक मुदगिल, IPS के नेतृत्व में साइबर थाना हिसार ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले साइबर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 18 मोबाइल फोन 33 पासबुक/चेकबुक 22 एटीएम कार्ड 1 लैपटॉप बरामद प्रारंभिक जांच में शिकायतकर्ता से करीब 29 लाख की ठगी सामने आई है। पुलिस द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

सोशल मीडिया/व्हाट्सएप पर मिलने वाले निवेश ऑफर्स से सावधान रहें। किसी भी अनजान लिंक या ऐप पर भरोसा न करें।

ASP मयंक मुदगिल, IPS