कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज रविवार की सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां जयपुर, ग्वालियर से होती हुई बागेश्वर धाम छतरपुर जा रही मां लक्ष्मी ट्रेवल्स की सवारी बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में सवार 15 यात्रियों ने तुरंत बस से उतरकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आगजनी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

यह पूरी घटना झांसी रोड थाने के सामने की है। दरअसल, जयपुर से ग्वालियर शहर के नाका चंद्रबनी स्थित बस स्टैंड पर पहुंची मां लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ग्वालियर से बागेश्वर धाम छतरपुर 15 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। जब बस झांसी रोड थाना क्षेत्र से गुजर रही थी। तभी थाना के सामने अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोका।

ये भी पढ़ें: MP में फिर हेलमेट को लेकर सख्तीः आज से पूरे प्रदेश में चेकिंग अभियान, नहीं पहनने पर कटेगा चालान

बस रुकते ही सभी 15 यात्रियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपन चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें: नाला बना काल! खुले चैंबर में गिरी बुजुर्ग महिला, मची अफरा-तफरी

पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कराया। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह टायर फटने के बाद शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि टायर फटने से निकली चिंगारी ने शॉर्ट सर्किट कर दिया। जिससे आग भड़क उठी। हालांकि फायर ब्रिगेड और पुलिस तकनीकी जांच कर रही है। फिलहाल एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m