Bihar News: बिहार के मौसम में अचानक हुआ बदलाव कुछ लोगों के लिए काल बनकर साबित हुआ। दरअसल कटिहार में आंधी-पानी के दौरान ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मो. अब्बास (65), मंगलेश कुमार (27) और अकमल हुसैन (45) के रूप में हुई है। तीनों मृतक कटिहार के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के समय मो. अब्बास अपने मवेशियों को खेत से वापस लाने के लिए गए हुए थे। इस दौरान आसमानी बिजली की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। वहीं, मंगलेश कुमार की मौत खुड़ना गांव में आए तूफान के दौरान हुई। मंगलेश की मौत के से उनकी पत्नी और 4 बच्चे गहरे सदमे में हैं। वहीं, खेत में मक्के की कटाई करने के दौरान ठनका गिरने से इस्लामपुर सुखासन गांव में अकमल हुसैन की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा जताया। जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। बारिश और आंधी के दौरान घर से निकलने के लिए मना किया है।
सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
कटिहार में आकाशीय बिजली गिरने से हुई 3 लोगों की मौत पर सीएम सम्राट चौधरी ने शोक जताया है। सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- कटिहार जिले में वज्रपात की घटना में 03 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग को मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उन्होंने सभी से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। खराब मौसम में यथासंभव घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
ये भी पढ़ें- डिजिटल अरेस्ट कर 67 लाख की ठगी: पटना से बाप-बेटे गिरफ्तार, चेन्नई-मुंबई तक फैला रखा था नेटवर्क
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

