हेमंत शर्मा, इंदौर/बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां वन और राजस्व विभाग की टीम पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि नेपानगर में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर भारी पथराव हुआ है। जिससे दो जेसीबी चालक घायल हो गए। क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जिसके बाद प्रशासन को पीछे हटना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, वन और राजस्व विभाग की टीम सोमवार को बुरहानपुर के नेपानगर स्थित कबीटनाले में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन करीब 40 से ज्यादा जेसीबी का विशाल दस्ता लेकर मौके पर पहुंचा था। प्रशासन की कार्रवाई से आक्रोशित अतिक्रमणकारियों ने सरकारी अमले पर जमकर पथराव किया। इस घटना में दो जेसीबी चालक घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: इंदौर में ACP के पति लापता: विवाद के बाद सरकारी गाड़ी लेकर घर से निकले, राजस्थान तक पहुंची पुलिस
वहीं हमले में दो से ज्यादा जेसीबी मशीनों के कांच फूट गए और नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने केवल मशीनों को ही नहीं, बल्कि राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी निशाना बनाया। क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जिसके बाद प्रशासन को पीछे हटना पड़ा।
हालांकि हमले के बावजूद प्रशासन के हौसले पस्त नहीं हुए हैं। अब और अधिक पुलिस बल के साथ दोबारा कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि स्थिति को नियंत्रण में लिया जा सके। इसके साथ ही सरकारी काम में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने वालों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की संभावना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

