सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में फुटबॉल खेलने गए एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव कुंड से बरामद किया गया है। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले में जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह 6 बजे गुलाम वारिस अपने दोस्तों- अभिनेन्द्र, प्रतीक और रवि के साथ फुटबॉल खेलने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन बाद में वह झिगुरदा स्थित हनुमान मंदिर के पीछे बने कुंड में नहाने चला गया। सुबह 9:00 बजे जब उसके पिता मोहम्मद जुल्फिकार धनबाद से लौटे तो गुलाम को घर में ना पाकर उन्होंने उसे संपर्क करना चाहा, जिसे लेकर उसके दोस्तों को भी फोन किया, लेकिन उन्होंने उनका फोन नहीं उठाया।
ये भी पढ़ें: बुरहानपुर में वन-राजस्व विभाग की टीम पर हमला: अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी पथराव, 2 JCB चालक घायल
घटनास्थल से दूर मिला फुटबॉल
इसके बाद उसके दोस्तों के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी मिली। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और लापता गुलाम वारिस की तलाश शुरू की गई। घटना को लेकर परिजनों का शक उस समय और गहराया जब गुलाम वारिस का फुटबॉल घटनास्थल से काफी दूर सड़क किनारे पड़ा मिला। जबकि दोस्तों का कहना था कि उसे बचाने के लिए फुटबॉल पानी में फेंकी गई थी। परिवार का आरोप है कि उनके बेटे के साथ क्या हुआ, इस बारे में उसके दोस्त सही जानकारी नहीं दे रहे हैं और मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।
ये भी पढ़ें: इंदौर में ACP के पति लापता: विवाद के बाद सरकारी गाड़ी लेकर घर से निकले, राजस्थान तक पहुंची पुलिस
कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव
रविवार देर शाम तक लोग मोरवा से दूर जंगलों के बीच बने कुंड के पानी में टायर की नाव बनाकर खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इधर सोमवार सुबह बनारस से चली एनडीआरएफ टीम की राह देख रहे परिवार ने एक बार फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया और करीब 11 बजे कुंड से किशोर का शव बरामद कर लिया गया। घटना की सूचना पर अनपरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
बुझ गया इकलौता चिराग
बताया जा रहा है कि परिजनों ने मोरवा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज करा दी थी। चूंकि घटनास्थल उत्तर प्रदेश क्षेत्र में आता है, इसलिए अनपरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज रही है और सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। मृतक गुलाम वारिस इकलौता बेटा था और क्राइस्ट ज्योति स्कूल का कक्षा 10वीं का छात्र था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

