UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आने वाले 3 से 5 दिनों यूपी के मौसम में फिर से बदला देखने को मिलेगा। 2 मई यानि आज कई जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान धूप निकलने से तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

यूपी के मौसम में होगा बदलाव

मौसम जानकारों के मुताबिक सोमवार 3 मई से यूपी के मौसम में बदलाव होगा और हल्की बारिश देखने को मिलेगी। अलीगढ़, आगरा, बरेली और मेरठ जैसे जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। 4 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (UP Weather Today) सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश में फिर से आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 2 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

इन जिलों में बारिश की संभावना

चार और पांच मई को बस्ती, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ, बागपत , सीतापुर, बुलंदशहर, गोरखपुर, रायबरेली, सिद्धार्थनगर और गोंडा जिले में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।