शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक गांव में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 20 घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चिंगारी ने दर्जनों पशुओं की भी जान ले ली। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों के नुकसान की आशंका है। वहीं प्रशासन ने प्रभावितों को हर संभव सहायता देने की बात कही है।

यह पूरा मामला सौसर क्षेत्र के दवामी गांव का है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को भीषण आगजनी की घटना में करीब 20 घर जलकर खाक हो गए। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकलकर जान बचाने में जुट गए। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई मकान इसकी चपेट में आ गए। आग में एक दर्जन पशुओं की जलकर मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: रायसेन में ‘अग्नि’ का तांडव: आंधी-तूफान से फैली आग, 5 जानवरों की जलकर मौत, कई घर भी चपेट में आए

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि ग्रामीणों का अनुमान है कि पशुओं के लिए रखे हुए चारे या चूल्हे की चिंगारी से आग भड़की हो सकती है। आग लगने के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बुझाने की कोशिश की। वहीं सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

ये भी पढ़ें: स्मार्ट मीटर के दौर में कटिया राज, शहडोल में धड़ल्ले से हो रही बिजली चोरी, कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

इस हादसे में कई परिवारों का सामान जलकर नष्ट हो गया है। राहत की बात यह रही कि किसी जनहानि की खबर नहीं है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m