संजीव शर्मा, कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पूसपाल गांव के पहाड़ी क्षेत्र में बारातियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी
मिली जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरी पिकअप वाहन एक गांव से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थी। इसी दौरान पूसपाल गांव के पहाड़ी मार्ग पर वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 बच्चे, 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

