Bihar Weather Today: पूरे बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। आंधी-पानी के दौर ने पूरे जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने आज गुरुवार (7 मई) को राज्य के 24 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा।
अगले 48 घंटे तक सक्रिय रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे के दौरान बिहार के कई हिस्सों में मौसम बेहद सक्रिय रहेगा। इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना हैं। वहीं, कई जगहों पर तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। वज्रपात को लेकर ग्रामीण इलाके के लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच में अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली तथा डीग जिलों में गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 30 से 40 किमी/घंटा की संभावनाएं जताई है।
कल जमकर हुई बारिश, पूर्णिया में दो की मौत
कल की बात करें तो राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर बारिश हुई। दोपहर के समय पटना में तो तेज बारिश के साथ आसमान से ओले भी गिरे। वहीं, देर रात के समय भी कई हिस्सों में बारिश हुई, जिसके कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं, कई जगहों पर सड़कें भी धंस गईं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। बारिश के साथ गिर रही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पूर्णिया में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, सुपौल में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
जल्द बदलेगा बिहार का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के कारण बिहार का मौसम प्रभावित हो रहा है। यही वजह है कि मई के महीने में भी बिहार में मानसून जैसा मौसम देखने को मिल रहा है। हालांकि अगले दो से तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं, जिससे आने वाले दिनों में खासकर दक्षिण-पूर्व बिहार में तेजी से गर्मी और उमस बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- बिहार कैबिनेट का विस्तार आज, PM मोदी की मौजूदगी में BJP-JDU से ये नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

