गुजरात के वलसाड जिले में पुलिस ने एक ऐसे हाईप्रोफाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और चोरी के अनोखे तरीके से सभी को हैरान कर दिया. यह गिरोह फॉर्च्यूनर जैसी महंगी कार में घूमकर पॉश इलाकों के आलीशान बंगलों को निशाना बनाता था. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह के दो मुख्य आरोपी साली-जीजा हैं, जो खुद भी एक शानदार फार्महाउस में रहते थे.
आरोपियों के पास से पुलिस को 34 लाख रुपये का सामान मिला है। इसके अलावा उन्हें जिस फॉर्म हाउस से गिरफ्तार किया गया है। वह भी उन्हीं का है। इसके अलावा भी आरोपी का एक घर है।
गुजरात के वलसाड में हुई चोरी की जांच करते हुए पुलिस ने महाराष्ट्र की बंटी-बबली गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि एक महिला और एक पुरुष ने मिलकर चोरी की थी। ये दोनों रिश्ते में जीजा-साली लगते हैं। इससे पहले भी इन दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इन दोनों ने काफी संपत्ति बना रखी थी और लग्जरी जिंदगी जी रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से राडो की घड़ी भी बरामद की है।
वापी में हुई करोड़ों के जेवरात की चोरी के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के जरिए इस पूरे गैंग का खुलासा किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है. वलसाड पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला वापी के जीआईडीसी इलाके के पॉश गुंजन क्षेत्र में स्थित एक अधिकारी के बंगले में हुई बड़ी चोरी से जुड़ा है.
चोरी वापी गुंजन विस्तार के ऑफिसर्स बंगले में हुई थी, जहां अज्ञात चोरों ने घर के रसोई किचन का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। इसके बाद चोरों ने अलमारी में रखे सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इस चोरी में कुल 1 लाख 62 हजार रुपये के जेवरात चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। वलसाड जिला लोकल क्राइम ब्रांच और वापी जीआईडीसी पुलिस ने संयुक्त लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को एक अहम सुराग मिला, जिसके आधार पर टीम ने महाराष्ट्र के नाशिक स्थित एक फार्महाउस पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान राजू दुयोधन कालमेध (50 वर्ष) और सोनिया श्रीराम पाटील (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने करीब 20 दिन पहले रात के समय वापी के गूंजन इलाके में चोरी करने की बात कबूल कर ली है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार, नकद 3 लाख 40 हजार रुपये, चार मोबाइल फोन, एक राडो कंपनी की महंगी घड़ी और चोरी के औजार बरामद किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 34 लाख रुपये बताई जा रही है, जो इस मामले को और भी गंभीर बनाती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

