DC vs KKR IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आज यानी 8 मई को IPL 2026 का 51वां मैच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना दोनों टीमों के लिए अहम होगा।
दोनों टीमों के लिए क्यों अहम है मैच ?
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) 10 मैचों में 8 पॉइंट के साथ सातवें नंबर पर है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को चारों मैच जितने होंगे। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आठवें नंबर पर है और उसे प्लेऑफ में बने रहने के लिए पांच मैच जीतने होंगे।
अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट क्या है ?
IPL 2026 का 51वां मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। बात करें स्टेडियम के पिच की तो यह IPL में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। सपाट पिच और छोटी बाउंड्री का फायदा खिलाड़ियों को मिलता है, इसलिए यहां हाई स्कोर मैच खेले जाते हैं। अब तक इस पिच पर IPL के 101 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 48 बार पहले बल्लेबाजी और 52 बार चेज करने वाली टीम जीती है। वहीं एक मैच रद्द भी हुआ है।
DC और KKR टीम की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स (DC) प्लेइंग- अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, करुण नायर, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, मिचेल स्टार्क, समीर रिजवी, लुंगी एनगिडी और टी नटराजन।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) प्लेइंग- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, रोवमन पॉवेल और फिन एलन।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

