कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट में महाराज बाड़ा स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग शामिल है,ऐसे में आज नगरीय प्रशासन विभाग के ACS संजय दुबे और आयुक्त संजय भोंडवे ने इसकी निर्माण प्रोग्रेस का निरीक्षण किया।
पानी भरने की समस्या बनेगी अवसर
एसीएस और आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग ग्वालियर में विभागीय कामो की समीक्षा करने पहुंचे। इसी कड़ी में ACS संजय दुबे ने महाराज बाड़ा स्तिथ निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग का निरीक्षण किया। पार्किंग के बेसमेंट नंबर 3 में ग्राउंड वाटर के चलते लगातार भरने की समस्या को ACS ने शहर के लिए अवसर बनाने के निर्देश अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को दिए।
स्वर्ण रेखा नदी में बहाना गलत
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि बेसमेंट नंबर 3 के 55 हजार स्क्वायर फीट एरिया में तेजी से ग्राउंड वाटर आ रहा है। ऐसे में इसे स्वर्ण रेखा नदी में बहा देना गलत होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बेसमेंट नंबर 3 में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का प्लान किया जाए। ग्राउंड वाटर विशेषज्ञ की रिपोर्ट को देखते हुए जमीन से तेज प्रेशर के पानी को कंक्रीट से रोकना मल्टीलेवल पार्किंग के स्ट्रक्चर को भी भविष्य में नुकसान पहुंचा सकता है।
नगर निगम क्षेत्र के घरों में यहीं से हो सकेगी पेयजल सप्लाई
ऐसे में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर इस पानी के जरिए नगर निगम क्षेत्र के लश्कर सहित आसपास के इलाके में पेयजल की सप्लाई यहां से की जा सकेगी। साथ ही तिघरा बांध पर पानी की सप्लाई का दबाव भी कम हो सकेगा और नए क्षेत्रों को तिघरा के जरिए पानी सप्लाई करने में मदद मिलेगी। इस परेशानी को अवसर के रूप में देखना चाहिए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

