वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया। मारपीट और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज का है।

विवाद के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं स्थिति को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह और आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते इलाके का माहौल गरमा गया।

फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H