मोहाली. पंजाब पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने डेराबस्सी में एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे सुमित बिश्नोई को एनकाउंटर में जख्मी हालत में काबू किया। सुमित, जो राजस्थान के हनुमानगढ़ में 18 मई को हुए हत्याकांड में शामिल था, हत्या के मामले में फरार था। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान पुलिस उसकी तलाश में थी। वह डेराबस्सी के गुलाबगढ़ रोड पर एक पीजी में छिपा हुआ था।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया। जब पुलिस ने पीजी को घेरा, तो सुमित ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी, जिसके बाद उसे जख्मी हालत में काबू कर लिया गया। पुलिस ने उससे हथियार भी बरामद किए। सूत्रों के अनुसार, सुमित पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था और उसने डेराबस्सी को इसलिए चुना क्योंकि यह हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश की सीमा के करीब है, जहां से भागना आसान था.

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि सुमित कब से पीजी में रह रहा था और उसने इसे किराए पर कैसे लिया। हनुमानगढ़ हत्याकांड में उस पर हत्या का मामला दर्ज था, और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। इस एनकाउंटर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ चल रही कार्रवाइयों को मजबूती मिली है। पुलिस जल्द ही इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। यह कार्रवाई गैंगस्टर गतिविधियों पर नकेल कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
- ई-ऑफिस प्रणाली में शासकीय पत्रों की प्रतिलिपि पर हस्ताक्षर की आवश्यकता समाप्त
- CG Train Canceled News : छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें लिस्ट…
- बस्तर के भविष्य की बड़ी तैयारी: आज रात CM साय जाएंगे नई दिल्ली, कल पीएम-गृह मंत्री के साथ होगी अहम बैठक, व्यापक विकास का खाका करेंगे पेश
- नकली सोने के सिक्कों से असली ठगी: गड़ा धन मिलने का झांसा देकर किलो में बेचते थे गोल्ड, डेढ़ करोड़ कैश के साथ परिवार के 4 लोग गिरफ्तार
- खबर का असर : मेडिकल पीजी पाठ्यक्रम के लिए अध्यन अवकाश में हुई वृद्धि, डॉक्टर्स एसोसिएशन ने जताया आभार

