Budget 2026 Stock Market: बजट 2026 के ऐलान के बाद शेयर बाजार क्रेश होते दिखाई दे रहा है. बजट पेश होते ही निवेशकों की नजर टैक्स और निवेश से जुड़े फैसलों पर गई और इसका असर सीधे बाजार पर पड़ा. खास तौर पर एफ एंड ओ यानी फ्यूचर एंड ऑप्शन से जुड़े टैक्स में बढ़ोतरी ने बाजार की चाल को प्रभावित किया है.
इस बार सरकार ने एफ एंड ओ के तहत लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स यानी STT को बढ़ा दिया है. पहले यह टैक्स 0.1 फीसदी था, जिसे अब बढ़ाकर 0.15 फीसदी कर दिया गया है. गौर करने वाली बात यह है कि पिछले बजट में भी STT बढ़ाया गया था. टैक्स बढ़ने की खबर से ट्रेडर्स और निवेशकों में थोड़ी चिंता दिखी और इसी वजह से बाजार में दबाव नजर आया.
Also Read This: Budget 2026: वित्त मंत्री ने किया भारत विस्तार AI एग्री टूल की घोषणा, गेमिंग और एनिमेशन में पैदा होंगे 20 लाख रोजगार

बजट के बाद शेयर बाजार की स्थिति
बजट के ऐलान के बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. सेंसेक्स में करीब −1,109.91 (1.34%) अंकों की गिरावट के 81,456.46 पर कारोबार क्र रहा है. वहीं निफ्टी भी लगभग −438.45 (1.72%) अंक टूटकर 24,980.45 पर कारोबार करता नजर आ रहा है. निफ्टी एक बार फिर 25,000 के निचे गया है.
Also Read This: Budget 2026 Speech LIVE: बजट में 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों का 12.2 लाख करोड़ का अनुदान, एम्स जैसे 3 नए आयुर्वेदिक हॉस्पिटल बनाए जाएंगे
PIO को निवेश की मंजूरी से उम्मीद
बजट में शेयर बाजार को लेकर एक अहम और सकारात्मक ऐलान भी किया गया है. सरकार ने PIO यानी भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को भारतीय शेयर बाजार में निवेश की अनुमति दे दी है. इसका मतलब यह है कि जो लोग भारतीय मूल के हैं और विदेशों में रहते हैं, वे अब भारत के शेयर बाजार में सीधे निवेश कर सकेंगे.
इस फैसले को बाजार के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इस कदम से विदेशी निवेश बढ़ेगा और आने वाले समय में भारतीय बाजार को इससे फायदा मिल सकता है. हालांकि फिलहाल टैक्स बढ़ोतरी का असर बाजार पर भारी पड़ता दिख रहा है.
Also Read This: सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, कार्गो ले जाने के लिए फ्रेट कॉरिडोर बनाएंगे, मेगा टैक्सटाइल पार्क… जानें बजट-2026 में वित्त मंत्री के खजाने से अबतक क्या-क्या निकला
टॉप शेयरों का हाल
सेंसेक्स के 30 शेयरों की बात करें तो उनमें से 3 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. वहीं 27 शेयर ऐसे हैं, जो गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.
निफ्टी के 50 शेयरों की बात करें तो सिर्फ 6 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. वहीं 43 लाल निशान पर है.
Also Read This: Union Budget 2026 : बजट में देश को 7 हाई स्पीड ट्रेन कॉरोडोर की सौगात, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान ; मेगा टेक्सटाइल पार्क भी स्थापित किया जाएगा
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


