मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बीती रात घर में सो रहे युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। सोते हुए युवक के सिर पर भारी चीज से वार कर मौत के घाट उतारा गया है। युवक का चेहरा क्षत-विक्षत हो गया है। उसकी लाश खून से लथपथ मिली है।
मृतक की पत्नी और बेटा पुलिस हिरासत में
दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ शहर के पुरानी टेहरी मोहल्ले का है, जहां रामकिशोर रजक की घर में सोते समय बिस्तर पर ही चेहरे पर किसी भारी चीज के कई दफा प्रहार से मौत हो गई थी। सुबह परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच उपरांत रात में घर में ही मौजूद मृतक की पत्नी और बेटे के अलावा कुछ अन्य लोगों को अपनी अभिरक्षा में लेकर उनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
मामला संदेहास्पद
पुलिस का कहना है की परिजनों ने बताया की मृतक ने आत्महत्या की है, लेकिन मामला संदेहास्पद है, इसलिये हम सभी बिन्दुओं पर जांच कर रहे है। मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


