Rajasthan News: राजस्थान की प्रशासनिक गलियारों में IAS चयन प्रक्रिया को लेकर अब ‘सियासी जंग’ छिड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर सीधे भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए चयन प्रक्रिया में देरी और पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर सवाल किया कि

CMO स्तर पर क्यों रुकी है पदोन्नति?

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल उठाया है कि जब UPSC बोर्ड और केंद्र सरकार ने नामों पर अपनी मुहर लगा दी है, तो फिर पिछले एक महीने से मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) स्तर पर इन फाइलों को क्यों रोका गया है? गहलोत ने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया में योग्यता के बजाय रिश्तों और राजनीतिक निकटता की चर्चाएं अब आम हो गई हैं, जो संस्थागत गरिमा के खिलाफ है।

योग्यता के आधार पर नियुक्ति की मांग

गहलोत ने सरकार को घेरते हुए मांग की है कि इस गतिरोध को तुरंत समाप्त कर योग्यता के आधार पर नियुक्तियां जारी की जाएं। उनका कहना है कि प्रशासनिक ढांचे को राजनीति से मुक्त रखा जाना चाहिए ताकि वह सुचारू रूप से कार्य कर सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की देरी से सरकार की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पढ़ें ये खबरें