Rajasthan News: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी स्ट्राइक की है। एक ओर जहाँ जल जीवन मिशन (JJM) में हुए 900 करोड़ रुपये के बहुचर्चित घोटाले को लेकर 4 राज्यों के 15 ठिकानों पर छापे मारे गए, वहीं सिरोही में एक संविदाकर्मी अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया।

एसीबी ने जल जीवन मिशन मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल सहित अन्य संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई राजस्थान के अलावा तीन अन्य राज्यों में भी एक साथ संचालित की गई। इस मामले में अब तक 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस बड़ी कार्रवाई से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
सिरोही कैटल शेड की स्वीकृति के नाम पर मांगी घूस
जयपुर की विशेष अनुसंधान इकाई (SIU) ने सिरोही के रेवदर में कार्रवाई करते हुए दिनेश कुमार वैष्णव (कनिष्ठ तकनीकी सहायक – संविदा) को 80,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
मामला क्या था?
परिवादी ने ग्राम पंचायत में 10 कैटल शेड (पशु शेड) के निर्माण की तकनीकी स्वीकृति मांगी थी। आरोपी ने शुरुआत में प्रति कैटल शेड 10,000 रुपये (कुल 1 लाख) की मांग की थी। 11 फरवरी को एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें सौदा प्रति कैटल शेड 8,000 रुपये (कुल 80,000) पर तय हुआ।
एसीबी महानिदेशक का बयान
एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि सत्यापन के बाद जाल बिछाया गया और मंगलवार को जैसे ही आरोपी ने परिवादी से 80,000 रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी के कार्यालय और आवास की तलाशी जारी है और मामले में आगे की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- महिला आरक्षण पर बवाल जारी: अब सपा ने बीजेपी की रणनीति पर उठाए सवाल, केन-बेतवा परियोजना पर भी साधा निशाना
- मिर्जापुर में भीषण हादसा, सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, जिंदा जल गए 6 लोग
- LSG vs RR IPL 2026 : राजस्थान की 40 रन से शानदार जीत, लखनऊ को 160 रन का लक्ष्य पड़ा भारी, जडेजा ने 43 रन के साथ झटके एक विकेट
- खेल-खेल में गई जान: नदी में नहाने गए तीन सगे भाई-बहन बने हादसे का शिकार, डूबने से तीनो की मौत
- EXCLUSIVE: लल्लूराम डॉट कॉम के संवाददाता के साथ सरेंडर करने निकली नक्सली उर्मिला, कम उम्र में ही थाम ली थी बंदूक, देखिए क्या कहा…
