हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब भांजे की शादी समारोह में डांस कर रहे मामा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो भी सामने आया है।
दरअसल, बडवानी जिले के पिपलुद गांव निवासी घनश्याम यादव अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए ओझरा पहुंचे थे। यहां दूल्हे का मेहंदी कार्यक्रम चल रहा था। घनश्याम अपनी पत्नी के साथ गाने पर डांस कर रहे थे। इस दौरान वह बेहद खुश और स्वस्थ नजर आ रहे थे। लेकिन चंद सेकंड बाद उनके कदम लड़खड़ा गए और वह दीवार से टकराकर जमीन पर गिर पड़े।
पहले तो वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ में नहीं आया। उन्हें लगा कि घनश्याम लड़खड़ाकर गिर पड़े हैं। पत्नी हंसते हुए उन्हें उठाने के लिए पहुंचीं। लेकिन जब शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
वहां मौजूद हर एक शख्स जो मुस्कुराकर उनकी सुंदर प्रस्तुति देख रहा था, उसके चेहरे रुआंसे हो गए। सभी चीख-पुकार मचाने लगे। उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में गम का माहौल है। कोई यह यकीन ही नहीं कर पा रहा था कि जो शख्स कुछ समय पहले हंसते- मुस्कुराते हुए सबके बीच था, वह अब सिर्फ एक शव बन गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


