सतीश दुबे, डबरा (ग्वालियर)। मध्य प्रदेश के डबरा में आयोजित नवग्रह शक्ति पीठ की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज 12 बजे से दिव्य दरबार लगाएंगे। इससे पहले बागेश्वर बाबा की हनुमान कथा के दूसरे दिन सुपरस्टार आशुतोष राणा, मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत अन्य हस्तियां शामिल हुईं।
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नवग्रह शक्तिपीठ महोत्सव की जमकर तारीफ की और कहा कि यूपी में यूपी वाले बाबा ने महाकुंभ लगाया था और एमपी में नरोत्तम दादा ने महाकुंभ लगाया दिया। यदि यूपी में बाबा है तो एमपी में दादा भी तो हैं।
ये भी पढ़ें: नवग्रह शक्ति पीठ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन: कुमार विश्वास का किया अभिनंदन, मुख्यमंत्री बोले- क्षेत्र को डेवलप करने में मंदिर निभाएगी अहम भूमिका
रील के चक्कर में बर्बाद मत करो…
वहीं उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम और रील के चक्कर में आज कल के बच्चे बर्बाद हो रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इंस्टाग्राम और रील के चक्कर में अपने आपको बर्बाद मत करो। क्योंकि आपके माता-पिता रात दिन काम करते हैं, ताकि हमारा बेटा-बेटी पढ़कर सफलता प्राप्त कर सके। लड़का और लड़की की 18 से 25 वर्ष की उम्र ऐसी होती है, जिसमें वह गलत रास्ते पर चले जाते हैं और बिगड़ जाते हैं। लेकिन यदि इसमें संभल गए तो वह कभी नहीं बिगड़ सकते। गलत संगति के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए कि हमारा दोस्त क्या कर रहा है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने अंदाज में कहा कि चंडी बन, दुर्गा, काली बन लेकिन बुर्के वाली मत बन।
आशुतोष राणा ने नरोत्तम मिश्रा का जताया आभार
वहीं इस अवसर पर सुपरस्टार आशुतोष राणा ने कहा कि नवग्रह शक्तिपीठ बहुत ही अद्भुत है, जिसमें वस्तु का विशेष ध्यान रखा गया है। जहां पर एक मंदिर के शिखर की छाया दूसरे मंदिर के शिखर पर नहीं पड़ती है और यहां पर सभी ग्रह अपनी पत्नियों के साथ विराजमान है। यह बहुत ही अद्भुत है और ग्रह की प्रकृति के अनुसार उन्हें उसी धातु से निर्मित किया गया और रंग दिया गया है। आशुतोष राणा ने नरोत्तम मिश्रा को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने डबरा के लिए एक धरोहर दी है।
ये भी पढ़ें: MP में प्रदीप मिश्रा की कथा में महिला ने तोड़ा दम: शिव महापुराण सुनने UP से आई थीं, वापस नहीं लौट सकी
डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
आपको बता दें कि ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चल रहा है। जहां बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमान कथा कर रहे हैं। इससे पहले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिवमहापुराण कथा कर चुके हैं। यह भी बताते चले कि नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन एमपी बीजेपी के दिग्गज नेता व पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की ओर से कराया जा रहा है। यह आयोजन 20 फरवरी तक चलेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


