MP Weather Update: मध्य प्रदेश के आधे हिस्सों में आंधी के साथ बारिश हुई। उज्जैन, मंदसौर समेत कई जिलों में ओले भी गिरे, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। श्योपुर में 63 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली। नालखा में एक इंच बारिश दर्ज की गई है। वहीं 23 और 24 फरवरी को एक बार फिर पानी गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की एक्टिविटी का असर देखने को मिला। जिससे प्रदेश के आधे हिस्से में आंधी-बारिश हुई। हालांकि आज से तीन दिन तक कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन 23 और 24 फरवरी से एक बार फिर पानी गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे सीएम डॉ मोहन, विधानसभा बजट सत्र का पांचवां दिन, कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, 1 मार्च को नेशनल वाइल्डलाइफ बोर्ड की बैठक

इससे पहले प्रदेश में बीते दो दिन से बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। 25 जिलों में पानी गिरा, जिनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, शिवपुरी, शाजापुर, श्योपुर, सीहोर, अशोकनगर, आगर-मालवा, गुना, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, देवास, दतिया, मंदसौर, मुरैना, बड़वानी, धार, खरगोन, राजगढ़ और रतलाम शामिल है। वहीं उज्जैन के घट्टिया, महिदपुर, उन्हेल, मंदसौर और धार में फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं प्रशासन ने सर्वे भी शुरू कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m