हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर में अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई के तहत खजराना थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 1200 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 96 हजार रुपए आंकी गई है।

स्टार चौराहे के पास घेराबंदी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खजराना क्षेत्र में कुछ लोग अवैध नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। इसी आधार पर टीम ने स्कीम नंबर 134 स्थित स्टार चौराहे के पास खाली मैदान में घेराबंदी की। वहां दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल के पास खड़े मिले। पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

ग्वालियर में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या: लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, सिर के चिथड़े उड़े

तलाशी में मिली 1200 टैबलेट

तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुईं। पूछताछ में किसी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। आरोपियों ने कबूला कि वे नशे के आदी हैं और सस्ते दाम पर गोलियां खरीदकर अन्य नशेड़ियों को महंगे दाम पर बेचते थे, ताकि अपनी लत पूरी कर सके। पुलिस ने 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट, कीमत लगभग 36 हजार रुपए, एक मोटरसाइकिल, कीमत लगभग 60 हजार के साथ करीब 96 हजार का माल जप्त किया है। आरोपियों में अकरम उर्फ चिटकु (28) निवासी इलियास कॉलोनी, खजराना – फेब्रिकेशन का काम करता है। वहीं दूसरा आरोपी साहिल (23) निवासी गणेश नगर, खंडवा नाका – डिप्लोमा पास, एमआर है।

बीजेपी नेता के फार्म हाउस में जब्त शराब जहरीलीः लैब रिपोर्ट में खुलासा, फैक्ट्री का मास्टरमाइंड कांग्रेस नेता

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 138/26 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल रिमांड पर लेकर यह पता लगाया जा रहा है कि इन गोलियों की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। शहर में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है।

टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम सख्तः प्रॉपर्टी और जल कर बकायेदारों के खिलाफ होगी तालाबंदी की कार्रवाई

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m