मुरादाबाद. हत्या की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां जज के पिता की गोली मार हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- भाई-बहन और जिस्म का सौदाः स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कमरे के अंदर 3 युवतियां और…
बता दें कि पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के बांग्ला गांव चौराहे के पास उस वक्त घटी, जब बेकरी संचालक मो असद (62) अपने छोटे साले के साथ लाल मस्जिद में नजाम पढ़ने जा रहे थे. इसी दौरान उनका दूसरा साला पीछे से पहुंचा और सिर पर गोली मार दी. गोली लगते ही बेकरी संचालक जमीन पर गिर पड़े. उसके बाद आरोपी मौके से बाइक से फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें- मौत की परीक्षाः हाईस्कूल का एग्जाम देकर लौट रहे थे 3 छात्र, तभी हुआ कुछ ऐसा कि 2 की चली गई जान…
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए भेजा. शुरुआती जांच में हत्या की वजह प्रॉपर्टी विवाद को बताया जा रहा है. मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा पुलिस कर रही है. मृतक की बेटी जज बताई जा रही हैं, जिनकी बुलंदशहर में पोस्टिंग है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


