आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। जगदलपुर पहली बार एक अनूठे और शानदार कार्यक्रम का साक्षी बनने जा रहा है। गरुड़ा – द राइडर्स क्लब द्वारा 4 अप्रैल को ‘बस्तर राइडर्स मीट 2026’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के बाइक राइडर्स और राइडिंग के शौकीन बस्तर आएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान राइडर्स बस्तर की संस्कृति, खानपान, पारंपरिक वेशभूषा और पर्यटन स्थलों से परिचित होंगे। साथ ही सुरक्षित तरीके से बस्तर के अद्भुत और अद्वितीय नजारों का अनुभव भी करेंगे।

बस्तर दर्शन और पर्यटन के लिए विशेष आयोजन
बाइक राइड की अपार संभावनाओं को देखते हुए गरुड़ा बाइक क्लब ने जिले के विभिन्न विभागों के साथ तालमेल कर बस्तर दर्शन और पर्यटन के दृष्टिकोण से राइडर्स के लिए खास कार्यक्रम तैयार किया है। इस आयोजन के माध्यम से बाइक राइडर्स यातायात सुरक्षा नियमों का पालन और सुरक्षा के महत्व के बारे में भी लोगों को जागरूक करेंगे और अपने राइडिंग अनुभव साझा करेंगे।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं
- बाइक शो और प्रदर्शनी – विभिन्न ब्रांडों की आकर्षक मोटरसाइकिलों का भव्य प्रदर्शन
- राइडिंग शो – कुशल राइडर्स द्वारा रोमांचक स्टंट और परफॉर्मेंस
- पुरस्कार समारोह – सर्वश्रेष्ठ मॉडिफाइड बाइक, सर्वश्रेष्ठ विंटेज बाइक और सर्वश्रेष्ठ सुपरबाइक के लिए पुरस्कार
- बस्तर टैलेंट शोकेस – स्थानीय कलाकार, संगीतकार और अन्य प्रतिभाओं का मंच
- सांस्कृतिक फूड फेस्टिवल – बस्तर की पारंपरिक व्यंजनों का स्वादिष्ट अनुभव
गौरतलब है कि यह आयोजन न केवल बाइक उत्साही लोगों के लिए बल्कि बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का भी शानदार अवसर है। राइडर्स, बाइक लवर्स और स्थानीय निवासी इस उत्सव में शामिल होकर राइडिंग की भावना और बस्तर के प्रति प्रेम को व्यक्त कर सकते हैं।
ऐसे करें पंजीकरण

गरुड़ा – द राइडर्स क्लब ने सभी बाइक प्रेमियों और आम जनता को इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। राइडर्स और प्रतिभागी 6263437809, 7240839494 इन नंबर पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

