Today’s Top News: रायपुर। प्रदेशवासियों को यातायात के लिए मजबूत और चौड़ी सड़कें उपलब्ध कराने लोक निर्माण विभाग ने 15 फोरलेन सड़कों के निर्माण के लिए 708 करोड़ 21 लाख 35 हजार रुपये मंजूर किए हैं। हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत इस राशि से विभिन्न जिलों में कुल 90.5 किमी फोरलेन सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग की साड़ी वितरण योजना अब एक बड़े विवाद में बदलती नजर आ रही है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खरीदी गई साड़ियों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, जिनमें न सिर्फ मापदंडों की अनदेखी हुई है, बल्कि गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा को भविष्य की तकनीकों से जोड़ते हुए, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नवाचारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गूगल फॉर एजुकेशन इंडिया के प्रमुख संजय जैन और गूगल इंडिया के पब्लिक पॉलिसी प्रमुख राकेश रंजन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने अतिथियों का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें शॉल एवं बस्तर कला की प्रतिकृति भेंट की।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 59 पंजीकृत अस्पतालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। राज्य नोडल एजेंसी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर यह कार्रवाई की है।

 रायपुर। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाए हैं. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एक दिन पहले सेजबहार में एक परिवार के साथ हुई लूट की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज चल रहा है. अपराध सरकार के नियंत्रण से बाहर है. आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है.

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बनेंगी 15 फोरलेन सड़कें, 90.5 किमी मार्ग के लिए 708 करोड़ रुपये स्वीकृत

महिला एवं बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 5.5 की बजाय 5 मीटर की बांटी साड़ी, धोने के बाद उतरा रंग, मंत्री राजवाड़े ने दिए जांच के आदेश

AI सक्षम शिक्षा अभियान: CM साय से गूगल इंडिया के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, 2 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा AI प्रशिक्षण

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर बड़ी कार्रवाई: 59 अस्पतालों पर गिरी गाज, 33 निलंबित, 26 का भुगतान रोका गया

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर पीसीसी चीफ बैज का तीखा बयान, कहा- जंगलराज चल रहा है, असुरक्षित महसूस कर रही जनता…

CG Fraud News : कान्हा में रिसॉर्ट के नाम पर 3.15 करोड़ की ठगी, कोर्ट के आदेश पर FIR, दो आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय के पहले ही युकां जिला अध्यक्ष ने कर दिया चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण, निगम प्रशासन पर लगाया यह आरोप…

साड़ी घोटाला, नक्सलवाद पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा, कहा – सभी विभागों में हो रहा भ्रष्टाचार, नक्सलवाद खत्म हो चुका है तो बस्तर से सुरक्षा बलों को हटाएं

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत, रायपुर सीमा में नहीं करेंगे निवास…

प्राचार्यों को गूगल विशेषज्ञ देंगे ‘ज्ञान’, मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा- छत्तीसगढ़ के बच्चों को बारहखड़ी से लेकर AI तक की मिलेगी शिक्षा…

छात्रसंघ चुनाव पर सरकार का रुख साफ: उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा बोले- इस विषय पर अभी कोई विचार नहीं, ना ही कोई संभावना

जेल से पहले रसूख का खेल! सट्टा केस में महापौर का भतीजा पकड़ाया, लेकिन जेल भेजने से पहले बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में VIP ट्रीटमेंट के आरोप

शिक्षा पर सियासत: मंत्री यादव ने कहा- सरकारी स्कूलों में रोजाना राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान के साथ होगा मंत्रोच्चार, पीसीसी चीफ बैज ने उठाया सवाल, बोले- क्या शिशु मंदिर बनाना चाहती है सरकार?

VIDEO : समाज की बैठक में बोले नंदकुमार साय – आदिवासी 5 बच्चें पैदा करें, धर्म कोड में आदिवासी ही लिखना… सतर्क रहना जनगणना के दौरान हो सकता है खेल !

भिलाई के सेक्टर-7 में पीलिया का कहर : दो दिनों से नलों में आ रहा गंदा पानी, 35 से ज्यादा बच्चे बीमार

CG Train News Update: अकलतरा में चौथी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य पूरा, दर्जन भर से ज्यादा निरस्त ट्रेनें हुईं बहाल, यात्रियों को मिलेगी राहत

VIDEO : भिलाई स्टील प्लांट में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर बचाई जान, 7 घायल

राजधानी के HYPER CLUB में आधी रात को नार्थ-ईस्ट की लड़कियों से छेड़छाड़ पर मचा बवाल, पुलिस की गिरफ्त में युवक

चरित्र शंका में पत्नी को जिंदा जलाया, आरोपी पति को उम्रकैद की सजा बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

CG News : सर्पदंश के फर्जी केस बनाकर 70 लाख वसूले, दोषियों पर होगी कार्रवाई, एसएसपी ने 15 संदिग्ध मामलों की फिर से जांच के दिए निर्देश

FCI अधिकारी बनकर ठगी : झूठे केस में फंसाने की दी धमकी, पिस्टल दिखाकर व्यापारी से वसूले 50 हजार, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में यातायात पुलिस की बड़ी पहल : ट्रैफिक जाम से राहत देने हेल्पलाइन नंबर जारी, एक कॉल पर पहुंचेगी पेट्रोलिंग टीम

खुद ही फंसा शिकारी! दुर्लभ गिलहरी का शिकार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया बना सबूत

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H