सत्या राजपूत, रायपुर। लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का एक बार फिर से असर हुआ है। फर्जी NOC के आधार पर बालाजी आयरन इस्पात कंपनी खोलने के आरोपों की अब जांच होगी। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मामले की कलेक्टर को तत्काल जांच के निर्देश देने की बात कही है।


मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि तत्काल कलेक्टर को निर्देशित करता हूं कि इस मामले में जांच करें। मैं वहां का विधायक बस नहीं हूं, बल्कि वहां का बेटा हूं। अल्दा के लोगों से फोन पर बात हुई थी, उन्हें बुलाया था, लेकिन वे नहीं आए। हड़ताल में जाने की भी जानकारी नहीं दी। इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से मिल रही है। NOC देने में मंत्री, सांसद और विधायक का कोई रोल नहीं होता। कंपनी और ग्रामवासियों के बीच का मामला होता है। सहमति बनती है तो ग्राम पंचायत से NOC दिया जाता है।
मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों का कहना है कि आमसभा में सभी ग्रामीणों ने असहमति जाहिर की है। सहमति के बिना कंपनी को NOC कैसे मिला, इसकी जांच होगी। जिस तरह ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं, वह किसी के बहकावे में आए प्रतीत होते हैं। मंत्री बिक गए हैं, विधायक बिक गए हैं, स्थानीय जनप्रतिनिधि दलाल बन गए हैं। ये सभी बातें बेबुनियाद और बेतुकी हैं। मैं गांव का रहने वाला हूं और गांव का विकास चाहता हूं। यदि ग्रामीणों की मांग जांच की है, तो जांच अवश्य होगी।
बता दें कि मामले को लेकर तिल्दा क्षेत्र के अल्दा गांव के सैकड़ों ग्रामीण SDM और तहसीलदार कार्यालय का घेराव कर धरने पर बैठे हुए हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

