मोहित भावसार, शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक बुजुर्ग के साथ ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। इसे लेकर पुलिस ने फरियादी के आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है।
जानकारी के मुताबिक, एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कोतवाली थाने में शिकायत कराई थी। जिसमें उसने बताया कि साल 2023 में शाजापुर जिले के ग्राम भरड़ के शिव मंदिर में एक महिला ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत भी शुरू की गई। व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल का रिकॉर्ड अपने मोबाइल में सेव कर लिया।
ये भी पढ़ें: धर्मांतरण मामले में दाऊद अहमद पर शिकंजा: भोपाल में संपत्ति कुर्क करेगी यूपी पुलिस, कनाडा में रहता है सरगना, पाकिस्तान से भी जुड़े तार
इसके बाद से वीडियो के आधार पर आरोपियों ने बुजुर्ग व्यक्ति को बदनाम करने और बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। बदनामी के डर से बुजुर्ग व्यक्ति ने पहले 5000 रुपये दिए, लेकिन बाद में आरोपियों ने मोटी रकम की मांग की। बुजुर्ग ने आरोपियों को 5-7 लाख रुपए समेत किस्तों में कुल 33 लाख रुपये दे दिए।
ये भी पढ़ें: क्या एक ‘चादर’ की कीमत इंसान की ‘जान’ से बढ़कर है ? जमीन पर तड़पता रहा एक्सीडेंट का मरीज, खराब होने के डर से नहीं दिया बेड
आरोपियों ने फरियादी से 20 लाख रुपए और मांगे। रकम नहीं देने पर जान से मारने और वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी गई। इस मामले में फरियादी ने कोतवाली थाने में शिकायत की। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि फिरयादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी कर जांच शुरू कर दी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

