इमरान खान, खंडवा। खंडवा में जिला जेल के सामने स्थित सेल्स टैक्स (राज्य कर) कार्यालय में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दफ्तर के महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर खाक हो गए हैं। रविवार का अवकाश होने के कारण एक बड़ा जनहानि का हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर 2 बजे के करीब जब बिल्डिंग से काला धुआं और लपटें उठती दिखीं, तो स्थानीय रहवासियों ने तत्काल ‘डायल 112’ को सूचना दी। मौके पर सबसे पहले कोतवाली पुलिस पहुंची। गनीमत रही कि रविवार होने की वजह से दफ्तर बंद था, नहीं तो अंदर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की जान पर बन सकती थी।

ये भी पढ़ें: बुजुर्ग, बलात्कार और ब्लैकमेलिंग: मंदिर में मुलाकात फिर व्हाट्सअप पर शुरू हुई बातचीत, वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ऐंठे लाखों रुपए

बताया जा रहा है कि आगजनी से दफ्तर के अंदर मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर राख हो गए है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मौके पर मौजूद है, जो विभाग नुकसान का आकलन कर रहे हैं। वहीं फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर GRP की बड़ी कार्रवाई: रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, महिलाओं के मंगलसूत्र करते थे पार 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m