लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 65 साल की शांति देवी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि बहू शालिनी (26) ने सास की रोटी में जहर मिला दिया था। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। 24 घंटे में उनकी जान चली गई थी। बेटे के शक के आधार पर बहू पर सख्ती की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।
सास को यह बात पसंद नहीं थी
शालिनी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उसका सगे भांजे करन (20) से अफेयर था। सास को यह बात पसंद नहीं थी। वह दोनों को मिलने और बात करने से रोकती थी। इस वजह से 10 दिन पहले भी सास की जान लेने की कोशिश की थी। चाय में कीटनाशक मिलाया था लेकिन सास ने पूरी चाय नहीं पी थी।
आटे में कीटनाशक मिलाकर रोटी बनाई
इसके बाद 5 अप्रैल को उसने आटे में कीटनाशक मिलाकर रोटी बनाई। उसने बताया कि घर के सामने ही नाबालिग चचेरे भांजे का घर है। वह करन का दोस्त है। उससे कीटनाशक मंगवाया करती थी। उसने कबूलनामे में यह भी बताया कि करन ने कहा था कि पहले नानी को मारो, नाना को मारो,, फिर मामा को। उसके बाद हम साथ रहेंगे।
बहरहाल, करन अपनी नानी शांति देवी की मौत के बाद से ही फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शांति देवी की डेडबॉडी को कब्र से निकलवाकर विसरा लिया है। मामला काकोरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमगंज गांव का है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

