लखनऊ. अखिलेश यादव ने बीते दिनों एक चाय की टपरी में चाय पी थी. जिसके बाद फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी कर चाय का सैंपल लिया था और अधिकारियों ने एल्युमीनियम के बर्तनों चाय बनाने पर कार्रवाई की. ऐसे में चाय टपरी चलाने वाले युवक ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के चाय पीने के बाद अधिकारी लगातार परेशान कर रहे हैं. इन सबके बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आर्यन को बुलाकर पीतल के बर्तन दिए हैं.
इसे भी पढ़ें- योगी’राज’ या ‘जंगलराज’! जूस के पैसे मांगने पर दबंगों ने बाप-बेटे को बेरहमी से पीटा, बेलगाम बदमाशों पर कब लगेगी लगाम?
बता दें कि आर्यन को पीतल के बर्तन देने का बाद अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, भाजपा की सरकार जब-जब किसी की रोज़ी-रोटी छीनेगी, हम तब-तब उसकी मदद के लिए अपनी सामर्थ्य से भी अधिक हाथ बढ़ाएंगे. हम वर्चस्ववादी भाजपा की क्रूरता का जवाब, पीडीए की एकता से देंगे और अत्याचारी भाजपा से पूछेंगे ‘5 बड़ा या 95?’ अब पीडीए साथ-साथ बढ़ेगा, पीडीए ही पीडीए की ताक़त बनेगा.
इसे भी पढ़ें- ‘महिला आरक्षण बिल नहीं, परिसीमन बिल था’, BJP पर अखिलेश यादव का करारा पलटवार, महिलाओं को बांटने की साजिश का आरोप लगाते हुए जो कहा…
इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था, अब भाजपा सरकार बताए कि पीडीए समाज के एक चायवाले को पलायन पर मजबूर करने के लिए कौन ज़िम्मेदार है? एक आम चायवाले पर अत्याचार करके लखनऊ की सरकार कहीं सांकेतिक रूप से किसी और को तो चुनौती नहीं दे रही है. आर्यन को अपने जीवन और जीवनयापन के लिए चिंता करने या डरने की ज़रूरत नहीं है, हम सब करोड़ों पीडीए लोग उसके साथ हैं, उसकी ढाल हैं.
इसे भी पढ़ें- बाप, बेटियां और खूनीखेलः पिता ने गला रेतकर जुड़वा बेटियों को सुलाई मौत की नींद, फिर खुद ने ही बुलाई पुलिस, दहला देगी कत्ल की दास्तां
उन्होंने यह भी कहा था कि आशा है माननीय मुख्यमंत्री जी इस तुच्छता पूर्ण व्यवहार का संज्ञान लेते हुए, इस मामले से जुड़े हुए अराजक तत्वों और अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई करेंगे और अपने राज्य पर लगने वाले पलायन के दाग़ से बचेंगे, नहीं तो लोग कहेंगे जो मुख्यमंत्री जी एक आम चायवाले की रक्षा अपने दल के अवांछनीय तत्वों से नहीं कर सकते हैं वो पूरा प्रदेश क्या चलाएंगे. अगर मुख्यमंत्री जी को अपने दल के उस असामाजिक तत्व का नाम नहीं पता हो तो हम बता देंगे. अगर फिर भी कुछ नहीं हुआ तो हम आर्यन के रोज़गार के लिए पुख़्ता व्यवस्था करेंगे, क्योंकि हमें उसके हाथ की बनी और प्रेम से भरी चाय बहुत अच्छी लगी थी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

