देहरादून. धराली में आई आपदा को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने धामी सरकार पर निशाना साधा है. हरीश रावत ने धामी सरकार पर आोप लगाया है कि धामी सरकार ने आपदा पीड़ित लोगों को अब तक पूरी तरीके से राहत नहीं बांटी है.
इसे भी पढ़ें- सरकार संवेदनहीन और जनविरोधी… यशपाल आर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन पर धामी सरकार को दी चेतावनी, कर दी बड़ी मांग
हरीश रावत ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली में सरकार अभी तक पूरी तरीके से राहत नहीं बांट पाई है, पुनर्वास और पुनर्निर्माण तो छोड़िए, जब आपको राहत बांटने में आठ-नौ महीने लग गए हैं, तो यह किस तरीके का आपदा प्रबंधन है?
इसे भी पढ़ें- आवागमन न केवल सुगम हुआ, बल्कि… दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर CM धामी ने यात्रा कर पीएम मोदी का जताया आभार, जानिए सफर को लेकर क्या कहा?
आगे हरीश रावत ने कहा, यह स्थिति बेहद चिंताजनक है. आज आपदा प्रबंधन मजाक बनकर के रह गया है और वहां के लोगों ने मांग की और कहा कि हमको 2014 का मॉडल जो पुनर्वास, पुनर्निर्माण और आपदा राहत का था, वह हम पर अप्लाई किया जाना चाहिए. यह उत्तरकाशी के आपदा पीड़ितों की मांग है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

