Woman Gets Pregnant by 2 Men: आधुनिक और टेक्नोलॉजी की इस दुनिया में भगवान भी अपना चमत्कार कभी-कभी दिखा देते हैं। कुछ इसी तरह के चमत्कार का मामला अमेरिका के कोलंबिया (Colombia) से आया है। यहां महिला 2 पुरुषों से प्रेग्नेंट हुई। महिला ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जब उसका डीएनए टेस्ट कराया तो सामने आया कि दोनों के पिता अलग-अलग निकले। यह देखकर डॉक्टर भी चकरा गए और बोल उठे कि यह मामला मेडिकल साइंस को चैलेंज है। जानकारी के मुताबिक दुनिया भर में अभी तक ऐसे सिर्फ 20 मामले ही सामने आए हैं।

दरअसल जुड़वां बच्चे होना सामान्य है। लेकिन जुड़वां बच्चों के पिता का अलग-अलग होना असंभव सा मामला है। डॉक्टर्स के मुताबिक इसे  ‘हेटेरोपैटर्नल सुपरफेकंडेशन’ (Heteropaternal Superfecundation) की स्थिति कहते हैं।

डॉक्टर्स के मुताबिक आमतौर पर एक महिला के ओव्यूलेशन पीरियड के दौरान एक ही एग्स रिलीज होता है। हालांकि हेटेरोपैटर्नल सुपरफेकंडेशन की स्थिति में महिला का शरीर 2 अंडे रिलीज कर देता है। अगर महिला बेहद कम समय के गैप में 2 अलग-अलग पुरुषों के साथ रिलेशन बना लेती है तो दोनों अंडे अलग-अलग स्पर्म से फर्टिलाइज हो सकते हैं। इस महिला के साथ भी कुछ इसी का मामला है।

कोलंबिया की नेशनल यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने इस दावे पर मुहर भी लगाई है। कोलंबिया के नेशनल यूनिवर्सिटी में ‘लेबोरेटरी ऑफ पॉपुलेशन जेनेटिक्स एंड आइडेंटिफिकेशन’ के रिसचर्स ने बताया कि पिता को बच्चों के पितृत्व पर संदेह था। इसके बाद डीएनए जांच कराई। रिपोर्ट में पाया गया कि बच्चों के ‘Y’ क्रोमोसोम अलग-अलग पिताओं से मैच कर रहे थे जिसने इस दुर्लभ मेडिकल कंडीशन को पक्का कर दिया।

महिला के शरीर में कई दिनों तक जीवित रह सकते हैं स्पर्म

एक्सपर्ट का मानना है कि यह स्थिति जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही दुर्लभ भी है। जेनेटिक्स एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों के अनुसार, स्पर्म महिला के शरीर में कई दिनों तक जीवित रह सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m