अनूप दुबे, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक अनियंत्रित हाईवा डंपर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान तम दोड़ दिया। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का जिला अस्पताल कटनी में इलाज जारी है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। यह पूरी घटना बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसाडी के पास की है।
शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, नरसिंहपुर जिले के सगोरिया निवासी रघुवंशी परिवार के सदस्य एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बरही थाना क्षेत्र के पिपरिया कला खिरहनी गए थे। कार्यक्रम होने के बाद रात करीब 02:00 बजे पांचों सदस्य- अनिल रघुवंशी, राकेश रघुवंशी, अरुण रघुवंशी, अभिषेक रघुवंशी और गजेंद्र रघुवंशी कार से वापस नरसिंहपुर के लिए रवाना हुए थे।
ये भी पढ़ें: धार में एक साथ जली 8 चिताएं: भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की गई थी जान, NHAI की लापरवाही आई सामने
लापरवाह डंपर चालक ने मारी टक्कर
मृतक के परिजन भैरव सिंह रघुवंशी ने बताया कि जैसे ही उनकी कार बसाडी चौराहे के समीप पहुंची। सामने से आ रहे डंपर क्रमांक MP 50 H 1383 के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चार लोग अनिल, राकेश, अरुण रघुवंशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं इलाज के दौरान अभिषेक की भी जान चली गई।
ये भी पढ़ें: 5 Dead in MP Road Accident: जबलपुर में पति पत्नी की मौत, राजगढ़ में बाराती बस पलटने से 3 मौत, 8 गंभीर, शाजापुर में 2 दर्जन बस यात्री घायल
कार में फंसा शव
घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों और शवों को बाहर निकाला। अभिषेक और गजेंद्र को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि देर रात हुई घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी और दो लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां एक घायल की और मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

