बीडी शर्मा, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां दो युवकों ने एक नाबालिग को घर पर बुलाकर अपनी हवस का शिकार बना लिया। वहीं मासूम पीड़िता के परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। यहा पूरा मामला हटा थाना क्षेत्र का है।
हटा थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी ने बताया कि नाबालिक मासूम के परिजनों ने हटा थाने में घटना की जानकारी दी है। जिसमें बताया है कि मंगलवार की शाम पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने पीड़िता को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम देते हुए अपनी हवस का शिकार बना लिया। साथ ही पीड़िता को धमकी भी दी कि वह अगर इस बात का जिक्र किसी से करती है तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: एक आंगन से उठी डोली और अर्थी: दूल्हे के पिता की नाचते समय मौत, अर्थी के पीछे-पीछे ससुराल पहुंची दुल्हन
पीड़ित परिवार ने बताया कि नाबालिग को पड़ोस में रहने वाले दो युवक हमेशा की तरह अपने घर बुला ले गए और जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं लौटी तो मासूम के पिता ने पड़ोस में जाकर देखा तो वहां पर दोनों आरोपी संदिग्ध हालत में मिले। जब आरोपियों से पूछा तो जोर से धक्का मारकर वहां से भाग निकले। वहीं इस पूरी घटना को पीड़ित मासूम ने अपने माता-पिता को सुनाया।
इसके बाद बुधवार को पीड़ित परिवार नाबालिग को लेकर हटा थाना पहुंचा। जहां हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी के समक्ष पूरी घटना की जानकारी दी गई और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं घटना की जानकारी के बाद तत्काल महिला पुलिस अधिकारी प्रीति पांडे को बुलाया गया। पीड़िता और परिजनों के कथनों के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में fir दर्ज कर दोनों की शुरू कर दी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

