कुमार इंदर, जबलपुर। Exclusive: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी में गुरुवार को एक ऐसी घटना हुई, जिसने मध्य प्रदेश समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। जबलपुर के बरगी डैम क्रूज पलटने से 30 से ज्यादा सैलानी पानी में समा गए। बताया गया कि अचानक मौसम बदला, तेज हवा के साथ आंधी चली और बांध के पानी की ऊंची दीवारें उठने लगी। बीच मझधार में ही क्रूज डगमगाने लगा और देखते ही देखते पानी में डूब गया। इस घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। वहीं अन्य लोगों की तलाश जारी है। इन सबके बीच मां की ममता की दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। जिससे सभी की आंखें नम हो गई।
जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। एक मां ने मरते दम तक ममता नहीं छोड़ी। जब तक उसकी जान थी अपने बच्चों को थामे रखी। आखिरी सांस तक बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन अंत में सीने से लिपटी हुई मासूम और मां दोनों की एक साथ लाश निकली। मां ने अपने मासूम बच्चे को दोनों हाथों से जकड़कर रखा था। यह नजारा देखकर लोगों के आंसू निकल पड़े। माहौल एकदम गमगीन हो गया।
ये भी पढ़ें: जबलपुर क्रूज हादसे में अब तक 9 शव बरामद: 22 लोगों की बची जान, दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी…

ये है पूरा मामला
दरअसल, जबलपुर के बरगी डैम में हर दिन की तरह गुरुवार की शाम सैलानी क्रूज का आनंद ले रहे थे। इस बीच अचानक तेज हवा और आंधी चलने लगी, जिससे क्रूज डगमगाने लगा और देखते ही देखते पानी में डूबने लगा। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। इसके पहले संभल पाते कि क्रूज सवार 30 से ज्यादा लोग एक-एक कर डूबने लगे।
स्थानीय लोगों ने की बचाने की कोशिश
डैम में लोगों को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एनडीईआरएफ, एसडीईआरएफ, आर्मी, गोताखोर और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। लापता सैलानियों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। खबर लगते ही मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, बरगी विधायक नीरज सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और जबलपुर एसपी भी मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें: जबलपुर क्रूज हादसे पर सीएम डॉ मोहन ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान, लापता लोगों की तलाश जारी
एक मासूम, 7 महिलाओं समेत कुल 9 शव बरामद
अब तक क्रूज को पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका है। रात में क्रूज खींचने के दौरान रस्सा टूट गया। रस्सा टूटने की वजह से बैलेंस बिगड़ा और लोग गिर गए। रातभर पहाड़ी इलाके को समतल कर रास्ता बनाया गया। जेसीबी से रास्ता बनाकर हाइड्रा और बड़ी क्रेन को दुघर्टनास्थल पहुंचाया गया। इसके जरिए रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि अब तक 9 लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जिसमें 7 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। वहीं 22 लोगों का रेस्क्यू कर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
पूरा परिवार डूबा, एक महिला की मौत
बताया जा रहा है कि जबलपुर के कोतवाली से एक सोनी परिवार भी क्रूज पर सवार था। जिनमें विक्की सोनी, राखी सोनी, अन्नू सोनी, आराध्य सोनी, समृद्धि सोनी और विराज सोनी का सकुशल रेस्क्यू किया गया। वहीं एक महिला नीतू सोनी का शव बरामद हुआ है। जबकि एक छोटा बच्चा मिसिंग बताया जा रहा है।
दो से तीन मिनट और फिर…
वहीं जबलपुर सिविल लाइन से एक फैमिली भी पहुंची थी। क्रूज पर पति-पत्नी और तीन बच्चे सवार थे। बच्चों के साथ पिता की जान बच गई। क्रूज पर मौजूद चश्मदीद मनोज सेन ने बताया कि सिर्फ दो से तीन मिनट में क्रूज डूब गया। लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। फिलहाल लापता लोगों की तलाश और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

