भोपाल। मध्यप्रदेश के जबलपुर में 30 अप्रैल को दर्दनाक हादसा हो गया। प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूब गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर शोक जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। कुछ लोगों को बचा लिया गया है, लापता लोगों की तलाश जारी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।
ये भी पढ़ें: जबलपुर क्रूज हादसे में अब तक 9 शव बरामद: 22 लोगों की बची जान, दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी…
आर्थिक सहायता की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। वहीं मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें: BREAKING: बरगी डैम में क्रूज डूबने से कई सैलानियों की मौत, मची चीख पुकार
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमला
आपको बता दें अब तक 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। शेष व्यक्तियों की तलाश और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जबलपुर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के साथ एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य सतत रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

