भलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से हनी ट्रैप का बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने पहले युवक से दोस्ती कर उसे अपने जाल में फंसाया और फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल शुरू कर दिया। डर की वजह से पीड़िता ने 21 लाख रुपये दे दिए। महिला ने खुद को प्रभावशाली और पुलिस से जुड़ा बताकर धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला ने नशीला पदार्थ देकर युवक के फोटो और वीडियो तैयार किए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग करती रही। बदनामी के डर से पीड़ित ने अलग-अलग किश्तों में करीब 21 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने खुद को प्रभावशाली लोगों और पुलिस से जुड़ा बताकर पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी भी दी।
ये भी पढ़ें: हनीट्रैप में फंसाकर फोटोग्राफर की हत्या: शारीरिक संबंध बनाने का लालच देकर घर पर बुलाया, पैसे नहीं देने पर मार डाला, पति-पत्नी और भाई गिरफ्तार
लगातार मानसिक और आर्थिक दबाव झेलने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी कमलेश प्रजापित केअनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है और यदि इसमें अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस पूरे हनीट्रैप नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। वही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस अलग-अलग टीमें गठित की गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

